Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में करें वृद्धि  – सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री सिंह ने न्यूट्रीजो मिलेट्स का किया निरीक्षण

मंडला, 21 मई 2026

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डला के माली मोहगांव महाराजपुर स्थित न्यूट्रीजो मिलेट्स प्राइवेट लिमिटेड का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव श्री सिंह ने मिलेट्स प्रसंस्करण इकाइयों एवं उनकी कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कोदो-कुटकी के उत्पादन, इसके रकबे तथा किसानों को मिल रहे लाभ के संबंध में अधिकारियों एवं संस्थान प्रबंधन से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

श्री सिंह ने कहा कि मंडला जिले में कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक एवं पोषक फसलों की अपार संभावनाएं हैं। इन फसलों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा किसानों को इसके प्रति प्रोत्साहित किया जाए।

 

किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित हों संगोष्ठियां

 

सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं किसान संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कोदो-कुटकी सहित अन्य मिलेट्स फसलों के लाभों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि श्री अन्न न केवल पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह किसानों के लिए बेहतर आर्थिक विकल्प भी बन सकता है। उन्होंने मिलेट्स के व्यापक प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग एवं विपणन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कोदो-कुटकी को 5 स्टार रैंकिंग में शामिल किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया सहित न्यूट्रीजो मिलेट्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्री नमन पमनानी उपस्थित रहे।

Related posts

पानी पर हवा से बात, हाउस बोट पर बीतेगी रात झील महोत्सव आज से बरगी में जल, नभ और थल पर होंगे साहसिक खेल नृत्य नाटिका से होगी नर्मदा की स्तुति

Reva India News

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस 

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 9 अगस्त 2026

Reva India News

Leave a Comment