Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न दुकानों की अनुबंध अवधि समाप्त होने और किराया न देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पात्र मरीजों का शत-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश

मंडला, 21 मई 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय संबंधी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसकी कलेक्टर द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई।

 

दुकानों के नवीनीकरण और बकाया वसूली पर सख्त निर्देश

 

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने जिला रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत आने वाली ऐसी 89 दुकानों के नवीनीकरण के निर्देश दिए, जिनकी अनुबंध अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार नियमित रूप से किराया नहीं दे रहे हैं और निविदा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्यवाही की जाए। बकाया राजस्व की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधितों को 15 दिवस का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में दुकानों की नवीनीकरण राशि को 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

अस्पताल की व्यवस्थाओं और आयुष्मान कार्ड पर जोर

 

कलेक्टर श्री धोटे ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जिला रोगी कल्याण समिति के सचिव को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में आने वाले सभी पात्र मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत शत-प्रतिशत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जुलाई 2023

Reva India News

नारायणगंज में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण जरूरी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने चकोर नदी उदगम स्थल पर श्रमदान एवं वृक्षारोपण किया

Reva India News

Leave a Comment