Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मति घाट में सात दिवसीय रामधुन

मण्डला। माहिष्मति घाट में बुधवार से सात दिवसीय रामधुन का आयोजन आरंभ किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने बताया कि रामधुन के प्रथम दिवस राम दरबार बाबा भोलेनाथ व बांके बिहारी लाल की विधिविधान से पूजनअर्चन किया गया। यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, स्वामी रामदास जी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, पर्यावरण प्रेमी राजेश क्षत्री, सामाजिक कार्यकर्ता विजय अग्रवाल,  ने विधिविधान से पूजनअर्चन करते हुए रामधुन आरंभ कराया। इस दौरान माहिष्मति घाट के सेवादार एवं पंडित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सात दिवसीय रामधुन फट्टी वाले बाबा के शिष्य अंजनिया वाले गुरू जी के मार्गदर्शन में की जा रही है।

संगीतमय इस रामधुन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंच रहे हैं जिसका समापन 10 जून दिन बुधवार मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी पुरुषोत्तम मास में मंगल भवन श्रीराम धुन माहिष्मती घाट मंडला मां नर्मदा के पावन तट पर करेंगे। कलियुग केवल नाम अधारा सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा पुरुषोत्तम मास में मास में 1 नाम 1 करोड़ नाम का फल है मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी पुरुषोत्तम मास में मंगल भवन श्री राम धुन माहिष्मती घाट मंडला मां नर्मदा के पावन तट पर करेंगे धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

ग्राम पंचायत मैली एवं नारायणगंज मड़ई में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन

Reva India News

तकनीकी के समुचित उपयोग से मॉनिटरिंग होगी आसान- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment