मंडला, 5 जून 2026
मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
