Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भरे हुए गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तेजी से जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिली प्रशंसा

मंडला, 18 नवंबर 2025

      नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पूरे अभियान की प्रगति की सतत समीक्षा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा की जा रही है।

      विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कई बीएलओ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया/अजजा मतदान केंद्र क्रमांक 28-अहमदपुर के बीएलओ श्री सच्चिदानंद उलाड़ी 68.14 प्रतिशत के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान पर जबकि मतदान केंद्र 16-घोरेघाट के बीएलओ श्री महेश कुमार धुर्वे ने 54.04 प्रतिशत प्रगति साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 106-निवास अजजा मतदान केंद्र 125 देवरीकला बीएलओ श्री रामचरण मार्को ने 67.68 प्रतिशत प्रगति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधानसभा क्षेत्र 107-मण्डला अजजा मतदान केंद्र 44-बल्लमडुंगारिया के बीएलओ धीरज कुमार मिश्रा ने 57.01 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान जबकि मतदान केंद्र 14 घुरवाड़ा के बीएलओ लक्ष्मण प्रसाद वट्टी ने 52.14 प्रतिशत की प्रगति के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी बीएलओ के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा की गई है। साथ ही अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

रोड निर्माण एवं मेंटेनेंस संबंधी समीक्षा बैठक 3 मई को

Reva India News

मंडला के खिलाड़ियों ने किया फिर जिले का नाम रोशन

Reva India News

रमपुरा में मेन स्ट्रीमिंग को लेकर पोषण माह की गतिविधियाँ आयोजित

Reva India News

Leave a Comment