Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-  पीएचई मंत्री

मंडला, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती सम्पतिया उइके ने केंद्रीय बैंक परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण राज्यव्यापी हरित सहकार अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

भावी पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी

 

पौधारोपण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और अनमोल उपहार है। पेड़ न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी महती भूमिका निभाते हैं।

नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील

 

मंत्री श्रीमती उइके ने जिले के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक एक माँ की तरह उनकी पूरी देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ सहकारिता सुश्री साक्षी पंद्राम, श्री एनके कोरी, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा, विभागीय अधिकारी, बैंक प्रबंधन के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related posts

31 जुलाई तक जमा होंगी कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरूस्कार की पृविष्टियाँ

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

एसडीएम ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment