Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर इंटेक हाउस परिसर में वृहद वृक्षारोपण कलेक्टर ने किया घाटों का निरीक्षण, स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री धोटे ने किया पौधरोपण

मंडला, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका मण्डला द्वारा स्थानीय इंटेक हाउस परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना एवं सहायक कलेक्टर श्री शेलेंद्र चौधरी ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, पार्षदों, नपा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परिसर में आम, नीबू, आंवला और अशोक आदि प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे जीवित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें।

घाटों का निरीक्षण और स्वच्छता के निर्देश

 

कलेक्टर श्री धोटे ने इंटेक हाउस परिसर में स्थानीय घाट का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को  घाटों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाए। घाटों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाए जाएं। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि स्थानीय नागरिकों और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा डस्टबिन का उपयोग करने के लिए समझाइश दी जाए। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

कोविड प्रोटोकॉल एवं धारा 144 से संबंधित पूर्व में जारी समस्त प्रतिबंधात्मक आदेश समाप्त  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिनेश साहू को उपचार हेतु पांच हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की

Reva India News

फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोविड वैक्सीन

Reva India News

Leave a Comment