Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मण्डला 8 मार्च 2022

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख आर.के. परोहा द्वारा उपस्थित सभी कार्यरत् महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में उन्होने उद्बोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संविधान में उल्लेखित प्रावधानों के संबंध में महिलाओं को दिये गये विभिन्न अधिकारों, शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, नारी शक्ति का महत्व, परिवार, समाज एवं देश के विकास में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं द्वारा महिला दिवस अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर खुशी इजहार करते हुए रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर सुसज्जित किया एवं गीत गायन किया गया। इस दिवस के अवसर पर छात्राओं से महिलाओं के बारे में सामान्य ज्ञान के तहत् प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ। जीते हुए प्रतिभागी छात्राओं को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी, स्टॉफ एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेहमान प्रवक्ता श्रीमती सवाह खान ने किया।

Related posts

बिछिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित, चिकित्सको ने किया उपचार

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक 2 को

Reva India News

सूर्यकुंड धाम हनुमान मंदिर समिति के चुनाव सम्पन्न, देवसिंह सैयाम बनें अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment