Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया रूप

मंडला 13 अगस्त 2025

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय घुघरी की छात्राओं ने बुधवार को हाथों में तिरंगा थामकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई और उससे भारत का संपूर्ण मानचित्र उकेरा। इस जीवंत मानचित्र को देखकर वहां मौजूद सभी लोग देशभक्ति के रंग में डूब गए। यह अनोखा प्रयास देश के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाने का एक नया तरीका था। छात्राओं के इस रचनात्मक और प्रेरणादायक प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय परिसर में बल्कि पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल लिंगापौंड़ी में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 8 मार्च को 2 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment