Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकसित भारत @2047 पर मीडिया वार्तालाप 12 जून को

मंडला, 10 जून 2026

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी), भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भोपाल द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं तथा ’’विकसित भारत @2047’’ के विजन पर केंद्रित विशेष मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन 12 जून को किया जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से होटल विट्ठल इन, जबलपुर रोड, कटरा, मंडला में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

वार्तालाप के दौरान केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों, उनके प्रभाव तथा आमजन तक पहुँच सुनिश्चित करने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विकसित भारत @2047 के लक्ष्य, उसकी रूपरेखा और इसमें नागरिकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

पीआईबी भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपेक्षा की गई है, जिससे सरकार की योजनाओं और विकास संबंधी पहलों की जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंच सके।

Related posts

खाद, बीज एवं कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

क्षेत्र को फिशरीज का हब बनाने प्रयास करें  – श्रेयांश कूमट भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश  

Reva India News

कलेक्टर ने संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment