Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम सिमरिया में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर

मंडला, 16 जून 2026

विकासखण्ड नैनपुर के ग्राम सिमरिया में सोमवार को वित्तीय साक्षरता केंद्र (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी ने स्वयं सहायता समूहों की संगठन बैठक में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को ’’प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’’, ’’प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’’ तथा ’’अटल पेंशन योजना’’ के लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के सफल संचालन, नियमित बचत, वित्तीय प्रबंधन एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विकासखण्ड नैनपुर के आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक श्री रविंद्र डेहरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समूह सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।

Related posts

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में सम्पन्न हुआ शाला केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह

Reva India News

फिर शिकारियों की बलि चढ़ा एक बार बाघ

Reva India News

ट्रायसाईकिल और वैषाखी मिलने पर राजेष हुए अत्यंत प्रसन्न

Reva India News

Leave a Comment