Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफल बनाने पर चर्चा

मंडला 15 सितंबर 2025

जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, बिछिया एसडीएम श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वाईके झारिया ने बताया कि 23 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 26 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और 20 वर्ष से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती एवं गैर-धात्री महिलाओं को एल्बेंडाजॉल की गोली दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा कर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरा कर तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों व 20 से 49 वर्ष की महिलाओं (गैर-गर्भवती एवं गैर-धात्री महिलाओं) को पूरी गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी। यह प्रक्रिया शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में होगी। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्कूल, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि समस्त विकासखंडों के शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों, आंगनवाड़ियों, मदरसों, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावासों एवं महाविद्यालयों तक एल्बेंडाजॉल की गोलियां निर्धारित तिथि के पूर्व पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हो जाए। कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ जनसामान्य तक प्रेषित की जाए। यह ध्यान रहे कि बच्चों को उम्र अनुसार निर्धारित खुराक ही दी जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग का आग्रह किया है।

Related posts

मंडला में खेलों को नई उड़ान स्केटिंग ट्रेनिंग ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Reva India News

भूलेख पोर्टल पर व्यपवर्तन की प्रक्रिया

Reva India News

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं करने पर प्राचार्य निलंबित

Reva India News

Leave a Comment