Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 से

मण्डला। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक किया जा रहा है। कथा वाचक पं. परिनित कृष्ण दुबे के मुखारबिंदु से श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी। आयोजक डॉ कृष्णस्वरूप दुबे एवं अनिता दुबे ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. बांके बिहारी शुक्ला एवं स्व. सुशीला शुक्ला की स्मृति में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जा रहा है मंगलवार को श्रीराम मंदिर पड़ाव से कलश शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव साय: 5 बजे मनाया जाएगा। 27 दिसम्बर को गिरिराज पूजा, 28 दिसम्बर को रूकमणी विवाह, 29 दिसम्बर को  सुदामा चरित्र, हवन एवं परिक्षित भोग किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल वॉटर फिल्टर के सामने पड़ाव वार्ड में आयोजित हैं। प्रगीत दुबे, शिल्पा, विवेक भक्ता, पलक एवं निवान दुबे ने अधिक से अधिक संख्या धर्मप्रेमियों की पहुंचने अपील की है।
————–  —-

 

Related posts

ग्राम घुटास में मेडिकल स्टोर की जांच, दीनबंधु मेडिकल स्टोर सील मेडिकल दल मवई ने की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

सुप्रसिद्ध कवियों का जमावड़ा 21 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment