Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2101.68 क्विंटल जप्तशुदा धान की खुली नीलामी 23 जुलाई को

मंडला, 17 जुलाई 2026

जिला प्रशासन मंडला द्वारा जप्तशुदा धान की खुली नीलामी की जाएगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश के पालन में आरक्षी केंद्र घुघरी द्वारा जब्त 2101.68 क्विंटल धान की नीलामी का आयोजन 23 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे कव्या वेयरहाउस, बिछिया परिसर में किया जाएगा।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित समय से पूर्व अपनी अमानत राशि जमा कर पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। धान का ऑफसेट मूल्य 2,000 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार कुल अनुमानित मूल्य 42,03,360 है। इसके लिए 4,20,336 की अमानत राशि निर्धारित की गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि बोली लगाने से पूर्व अमानत राशि 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक संबंधित अधिकारी के समक्ष जमा करना अनिवार्य होगा। असफल बोलीदाताओं की अमानत राशि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वापस कर दी जाएगी, जबकि सफल बोलीदाता को निर्धारित अवधि में शेष राशि जमा कर धान का हस्तांतरण प्राप्त करना होगा। नीलामी से पूर्व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में कव्या वेयरहाउस, बिछिया में रखे जप्तशुदा धान का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Related posts

मण्डला आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब तशकरी के विरूध की गयी कार्यवही

Reva India News

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों पर कार्यशाला

Reva India News

कार से 1 लाख 70 हजार रूपये जप्त नैनपुर में एसएसटी टीम की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment