Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लीड बैंक मैनेजर ने जन शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण

मंडला, 17 जुलाई 2026

जन शिक्षण संस्थान, मंडला में लीड बैंक मैनेजर एवं संस्थान के प्रबंधन मंडल के सदस्य श्री सुजय कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा उन्हें बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री सुजय कुमार ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के साथ बैंकिंग सेवाओं और शासकीय योजनाओं का समुचित समन्वय युवाओं एवं प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागियों से वित्तीय रूप से सशक्त बनने तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक श्री अखिलेश पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शमशाद बेगम एवं प्रशिक्षिका श्रीमती प्रीति से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति, बैंक लिंकेज, स्वरोजगार तथा रोजगारोन्मुखी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related posts

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर मण्डला 7 जनवरी 2021 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 8 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघा एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Reva India News

जलाशयों एवं सार्वजनिक नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान

Reva India News

रोजगार मेले में 61 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन

Reva India News

Leave a Comment