Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ए.सी.ए.बी.सी प्रशिक्षण के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

मण्डला 9 नवम्बर 2021

नोडल अधिकारी मैनेज एनटीआई उज्जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान मैनेज हैदराबाद द्वारा अपने नोडल प्रषिक्षण केन्द्र-उज्जैन में आयोजित किये जाने वाले 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर (ए.सी.ए.बी.सी) व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2021 है। उन्होंने जानकारी दी कि नियत दिनांक के पश्चात आवेदन करने वाले आवेदक साक्षात्कार हेतु पात्र नहीं होंगे। साक्षात्कार पश्‍चात चयनित आवेदकों को खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री एवं अन्य चिन्हित कृषि तथा संबद्ध गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं 36 से 44 प्रतिषत तक अनुदान की पात्रता रहेगी। कृषि विषय से हायर सेकन्डरी अथवा बी.एस.सी कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रषिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं। विस्तृत जानकारी हेतु नोडल अधिकारी मोबाईल क्रमांक 8109201387 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

श्रद्धा वरकडे़ को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिला लाभ

Reva India News

ब्रेकिंग न्यूज़// जिला मंडला  *दो सटोरिए व एक अवैध शराब सहित आरोपी पकड़े गए—-* 

Reva India News

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया

Reva India News

Leave a Comment