Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रबी उपार्जन में शॉर्टेज प्रकरणों का 4 दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर

मंडला, 6 जुलाई 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित रबी उपार्जन समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के दौरान सामने आए शॉर्टेज प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि गौतम ने शॉर्टेज की स्थिति एवं शासन के निर्देशों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में बताया गया कि जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में कुल 101.74 मीट्रिक टन गेहूं की शॉर्टेज पाई गई है। इनमें से 9 उपार्जन केंद्रों द्वारा शॉर्टेज की राशि जमा करा दी गई है। कलेक्टर ने शेष 12 उपार्जन केंद्रों को निर्देश दिए कि 4 दिवस के भीतर शॉर्टेज की राशि अनिवार्य रूप से जमा कराई जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि 2 उपार्जन केंद्रों में परिवहनकर्ता के कारण शॉर्टेज हुई है। इस पर कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित नान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों का निराकरण कर 4 दिवस के भीतर राशि जमा कराना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना कर्फ्यू में छूट के संबंध में सुझाव दे सकते हैं आमजन

Reva India News

कृषि यंत्र अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन 26 तक

Reva India News

नर्मदा जयंती पर स्थानीय अवकाश रहेगा

Reva India News

Leave a Comment