Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र्भक्ति त्याग और समर्पण का प्रतीक….सांसद श्री कुलस्ते . भाजपा कार्यालय परिसर में प्रतिमा का हुआ अनावरण

मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों और आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।  कार्यक्रम के दौरान लंबे समय से समर्पण निधि में सहयोग देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया। सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और सहयोग अमूल्य है। समर्पण निधि के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और विश्वास के साथ संगठन का साथ दिया है, वह अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है। पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे ने समर्पण निधि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंचासीन अतिथि पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला महामंत्री संतोष रजक, पंडित सिंह धुर्वे, नरेश चंद्रोल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा नीरज मरकाम, प्रदेश अजजा मंत्री संदीप कुलस्ते,  पूर्व जिला अध्यक्ष रतन ठाकुर, सिंघई प्रमोद जैन, बिजेन्द्र कोकडिया, श्रीराम सैयाम,डाॅ विजय आनंद मरावी, संजय मिश्रा मंचासीन रहे वहीं इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश चंद्रोल, राजेश जैन ने किया, तो वहीं आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे ने किया।

Related posts

जिले में आज 5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

ग्राम पंचायत निवारी में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद  राष्ट्रीय बजरंग दल ने की कुंभ पर व्यवस्था पर चर्चा

Reva India News

Leave a Comment