Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर-सेटी मंडला का निरीक्षण, एलडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

मंडला, 20 जुलाई 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडला में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा प्रशिक्षण परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, उपलब्ध संसाधनों एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव एवं प्रशिक्षण से प्राप्त हो रहे लाभ की जानकारी ली।

इस अवसर पर एलडीएम श्री सुजय कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास और स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग कर वे सफल उद्यमी बन सकते हैं और अपने साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की कुंजी है। यदि युवा इन मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ेंगे तो वे अपने जीवन में आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रशिक्षणार्थियों ने भी एलडीएम के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्साहित होकर प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने तथा भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री राजेश कुमार रॉय, कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव शर्मा, वित्तीय साक्षरता एवं परामर्श केंद्र के अधिकारी श्री के.के. अवस्थी, कार्यालय सहायक श्री यश मोहन उसराठे तथा श्री अमित यादव सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 मार्च 2023

Reva India News

*सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु मंडला पुलिस द्वारा एडवाइजरी*

Reva India News

Leave a Comment