Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान निरामयम योजना बनी तुलसा झारिया के लिए वरदान, घुटने के सफल ऑपरेशन से मिली दर्द से राहत

मंडला, 21 अक्टूबर 2026

शासन की जनकल्याणकारी आयुष्मान निरामयम योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को उपचार की सुविधा मिल रही है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी बिछिया विकासखंड के ग्राम रतनपुर निवासी श्रीमती तुलसा झारिया की है, जिन्हें घुटने के असहनीय दर्द से राहत मिली है।

 

दर्द के कारण दैनिक कार्य करना हो गया था मुश्किल

 

श्रीमती तुलसा झारिया, पति श्री रूपराम झारिया लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान थीं। दर्द के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाई होती थी। यहाँ तक कि वे अपने दैनिक कार्य भी सहजता से नहीं कर पा रही थीं। इस स्थिति से उनके सामान्य जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

 

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दी योजना की जानकारी

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम ने तुलसा और उनके परिजनों को आयुष्मान निरामयम योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद जिला अस्पताल में आवश्यक जांच कर उन्हें मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया।

 

आयुष्मान योजना से हुआ सफल ऑपरेशन

 

परिजनों ने अपनी सुविधानुसार जबलपुर अस्पताल में आयुष्मान निरामयम योजना के अंतर्गत घुटने का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन सफल रहा और तुलसा को घुटने के दर्द से राहत मिली। उपचार से तुलसा एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

 

शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

 

श्रीमती तुलसा झारिया एवं उनके परिजनों ने इस उपचार सुविधा के लिए शासन-प्रशासन, जिला कलेक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। आयुष्मान निरामयम योजना जरूरतमंद परिवारों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts

मद्य निषेध सप्ताह में हुए विविध आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश का किया पूजन

Reva India News

एमपी हाउसिंग को भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति/दावा 15 दिवस के भीतर आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment