मंडला, 21 अक्टूबर 2026
विधानसभा क्षेत्र 107 मंडला (अजजा) के अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में 22 अक्टूबर 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मंडला द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के संबंध में यह बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मंडला के सभाकक्ष में होगी। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
