Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से कामाख्या व मथुरा-वृंदावन की यात्रा जुलाई में

मंडला, 25 जून 2026

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए जुलाई माह में दो विशेष तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। महिलाओं के लिए आयु सीमा में दो वर्ष की छूट का प्रावधान है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली यात्रा कामाख्या धाम के लिए 11 जुलाई से 16 जुलाई तक तथा दूसरी यात्रा मथुरा-वृंदावन के लिए 25 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रस्तावित है। दोनों यात्राओं के लिए मंडला जिले को 196-196 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है।

कामाख्या यात्रा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है, जबकि मथुरा-वृंदावन यात्रा के लिए आवेदन 11 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की सूची क्रमशः 30 जून एवं 14 जुलाई तक जिला कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी तथा चयनित यात्रियों की जानकारी आईआरसीटीसी को 4 जुलाई एवं 18 जुलाई तक भेजी जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय ने सभी तहसीलदारों, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र एवं इच्छुक नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त करें। आवेदनों की संकलित सूची एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना के तहत चयनित तीर्थयात्रियों को मंडला मुख्यालय से रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी। यात्रियों को मौसम के अनुरूप व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री साथ रखने की सलाह दी गई है।

Related posts

11 फरवरी से रूटीन टीकाकरण एवं फॉलोअप के लिए चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश  

Reva India News

सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की सीवरेज कार्य की प्रगति की समीक्षा

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई आवेदकों की समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment