Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर में अवैध शराब पर कार्रवाई ढाबे और किराना दुकान से 76 बोतल-कैन मदिरा जब्त

मंडला, 22 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध मंगलवार 21 जुलाई को मंडला शहर में राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से सघन दबिश कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने महाराजपुर पुरवा रोड स्थित होटलों एवं ढाबों की तलाशी ली। इस दौरान नंदा ढाबा से अवैध रूप से संग्रहित 22 बोतल बीयर, 2 कैन बीयर तथा 46 नग विदेशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। वहीं शास्त्री वार्ड स्थित अम्मू किराना की तलाशी में बिक्री के लिए रखी 6 नग मदिरा बरामद हुई, जिसे भी जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 13,850 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग ने संबंधित स्थानों पर बार-बार अनियमितताएं पाए जाने के कारण प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलबंद करने की कार्रवाई भी की। इस संयुक्त अभियान में नायब तहसीलदार राकेश कटारिया, आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सत्यपाल मरावी, विजय कमलेश, शकुंतला सैयाम, रघुनाथ उइके और विकास कौरव सहित राजस्व एवं आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा। दबिश की यह कार्रवाई प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

 

महाराजपुर, रामपुरा और बाईपास क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, 6,750 रुपये की शराब जब्त

 

इसी तरह 20 जुलाई 2026 को आबकारी विभाग ने मंडला शहर में अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध विशेष दबिश अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान महाराजपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दो अंडों के ठेलों एवं एक दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रकरण दर्ज किए। वहीं रामपुरा क्षेत्र के एक मकान से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा शहर के होटल एवं ढाबों की भी सघन तलाशी ली गई। बाईपास स्थित राजस्थानी ढाबा से 15 नग विदेशी मदिरा सहित देसी शराब, विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 6,750 रुपये बताई गई है।

Related posts

9 जून को लगाए गए 1570 कोविड टीके

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा तट और नेहरू पार्क में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

1 से 7 अगस्त तक होगा विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment