Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा मुक्ति के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में जागरूकता अभियान

मंडला, 22 जुलाई 2026

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 नशा उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।

विद्यार्थियों के बीच रंगोली, पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंजनिया थाना पुलिस की टीम ने भी सहभागिता करते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक श्री राजेश सराठे, अंचल बघेल, दिनेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. घनश्याम प्रसाद झारिया, डॉ. विजय मोर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, डॉ. सुरेन्द्र लिल्हारे, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंद सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 जुलाई 2022

Reva India News

बेलखेड़ी में सार्वजनिक कूप को किया पुनर्जीवित

Reva India News

कलेक्टर ने जंतीपुर में किया पल्सपोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment