Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

मंडला, 22 जुलाई 2026

जिला प्रशासन के निर्देशन में आगामी 28 जुलाई 2026 को नगर पालिका टाउनहॉल, मंडला में युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेकर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ मेले में उपस्थित होकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई मंडला, जिला रोजगार कार्यालय मंडला तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

बाल कल्याण समिति ने 22 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किये सपोर्ट पर्सन क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment