Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्सिंग कौशल कॉलेज बिछिया में लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी संपन्न

मंडला, 24 अगस्त 2026

नर्सिंग कौशल कॉलेज बिछिया में एएनएम प्रथम बैच 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए भव्य शपथ ग्रहण एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम बिछिया श्री संस्कार बावरिया उपस्थित रहे। तकनीकी शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा परम फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आवासीय एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश में 6 एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इनमें नर्सिंग कौशल कॉलेज बिछिया भी शामिल है।

समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कैपिंग सेरेमनी के दौरान एएनएम प्रथम बैच के विद्यार्थियों को नर्सिंग कैप प्रदान की गई। यह कैप उनके नर्सिंग शिक्षा एवं सेवा के नए सफर का प्रतीक बनी। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related posts

जिला समन्वयक जन अभियान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान और अ से अक्षर अभियान की समीक्षा

Reva India News

मिलाद-उन-नबी पर भी खुले रहेंगे डाकघर, ‘राखी मेल’ की होगी विशेष बुकिंग

Reva India News

शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता (छात्रवृत्ति) योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Reva India News

Leave a Comment