मंडला, 24 अगस्त 2026
युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला, रसैयादोना में 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 8 कंपनियां युवाओं के चयन के लिए शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 16 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त होगा। रोजगार मेले में आईटीआई सहित विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा निर्धारित समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित हों। रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता के लिए शासकीय आईटीआई मंडला द्वारा अपील की गई है।
