Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वाहन जब्त

मंडला, 18 अप्रैल 2026

जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक वाहन को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर कलेक्टर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अप्रैल को तहसील मंडला क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में जांच के दौरान खनिज निरीक्षक द्वारा रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन (क्रमांक एमपी 50 जेडजी 2232) को पकड़ा गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया है। वाहन के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह पूरी कार्रवाई खनिज निरीक्षक और खनिज अमले की टीम द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के अंतर्गत शहरी आशा कार्यकर्ताओं हेतु संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

आईटीआई में पहले आओ पहले पाओ राउंड पुनः प्रारंभ

Reva India News

प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment