Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहकारी समितियों की सदस्यता सूची जारी 8 सितंबर तक दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित

मंडला, 1 सितम्बर 2026

जिले की सहकारी समितियों की सदस्यता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त 2026 को संबंधित सोसायटी कार्यालयों के नोटिस बोर्ड सहित उप/सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मंडला कार्यालय, संबंधित विकासखंड कार्यालय एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं के सूचना पटल पर किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार सदस्यता सूची के संबंध में किसी सदस्य को दावा या आपत्ति हो तो वह 8 सितंबर 2026 तक प्रमाण सहित लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। दावे-आपत्तियाँ श्री कुशाल जंजाड़े, सहायक ग्रेड-3, जिला वनोपज सहकारी यूनियन पश्चिम मंडला कार्यालय अथवा कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मंडला में जमा की जा सकती हैं।

प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 9 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे सोसायटी कार्यालय में किया जाएगा। संबंधित सदस्य निराकरण के समय उपस्थित हो सकते हैं। सूचना में बताया गया है कि आपत्तियों के संबंध में पृथक से व्यक्तिगत सूचना नहीं दी जाएगी। अनुपस्थित रहने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आपत्ति का निराकरण किया जाएगा।

Related posts

द्वितीय दिवस जिले में एक नामांकन भरा गया

Reva India News

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment