Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लैपटॉप योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपये अंतरित

मंडला, 1 सितम्बर 2026

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित मुख्यमंत्री के लाइव टेलीकास्ट का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित कक्षा 12वीं के पासआउट विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि इस वर्ष मंडला जिले के 1611 विद्यार्थी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें 585 बालक और 1026 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के 130 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है।

विद्यालय के करियर मार्गदर्शक श्री अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को करियर चयन के प्रति गंभीरता बरतने तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। योजना का लाभ मिलने पर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आर.के. हरदहा, श्री मुकेश चौरसिया, श्री विपिन लखेरा, बी.के. चौरसिया सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके 5 जून को मंडला जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी।

Reva India News

जिले में मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना वसूली राजस्व, नगरीय निकायों एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी

Reva India News

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा जयंती का पर्व .वाहनों की विधि विधान से की पूजन, अमन सुख शांति की मांगी कामना

Reva India News

Leave a Comment