Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंडला में लगेगा ‘लोक कल्याण मेला’

मंडला, 1 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद मंडला के कार्यालय परिसर स्थित एनयूएलएम शाखा, शहरी आजीविका केंद्र तथा जिला अस्पताल के सामने, द्वितीय तल पर 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक मेले का आयोजन होगा।

मेले में पथ विक्रेताओं और स्ट्रीट वेंडर्स के ऋण आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।

जिन हितग्राहियों ने 20 हजार एवं 50 हजार रुपये के ऋण की पूरी अदायगी कर दी है, उनके लिए अधिकतम 30 हजार रुपये की सीमा वाले क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारों की सोशल प्रोफाइलिंग कर भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका परिषद मंडला की शहरी आजीविका मिशन शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

मंडला फोर्ट को अमृत स्टेशन में मिलेगी राशि पीएचई मंत्री ने रेल मंत्री से किया था आग्रह

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मविभूषण श्री अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  

Reva India News

Leave a Comment