Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का एसडीएम ने किया भ्रमण

मंडला, 1 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार ग्राम गौंझीमाल स्थित चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौधरी द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी भी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने कॉलोनी में निवासरत विस्थापित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कॉलोनीवासियों द्वारा स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर सहायक यंत्री, एम.पी.ई.बी. को समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार कॉलोनी निवासियों द्वारा पानी की टंकी एवं नालियों की सफाई की आवश्यकता बताई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही प्रोजेक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए।

Related posts

नैनपुर एसडीएम ने दिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

Reva India News

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कस्टम हायरिंग सेंटर औघटखपरी का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment