मंडला 12 नवंबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना में मिलेट के प्रचार-प्रसार हेतु जिले में फुड फेस्टिवल का 15 नवम्बर 2024 के अवसर पर ड्यूटी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मण्डला और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला को सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमति मधु अली और परियोजना संचालक आत्मा श्री आरडी जाटव होंगे। कार्यक्रम स्थल में टेंट/लाइट/स्टॉल व्यवस्था के लिए परियोजना संचालक आत्मा श्री आरडी जाटव, बीटीएम आत्मा श्री मोहित गोल्हानी और बीटीएम आत्मा श्री राय सिंह सोलंकी हांेगे। संपूर्ण मंच व्यवस्था के लिए सहायक संचालक कृषि मण्डला श्री डीके बारस्कर और सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री दिलीप श्रीवास होंगे। स्टॉल बुकिंग/व्यवस्था (फूड फेस्टिबल) के लिए सहायक संचालक कृषि मण्डला सुश्री नेहा डेहरवाल और निरीक्षक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग सुश्री प्रीति गठरे होंगे। स्टॉल बुकिंग/व्यवस्था (आर्ट-क्राफ्ट) के लिए डीपीएम, एनआरएलएम श्री बीडी भैसारे और एनयूएमएम श्री मुवीन होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्राचार्य शा. हाईस्कूल बिंझिया श्री मुकेश पाण्डे, महिला बाल विकास से श्री अनूप नामदेव और एपीसी श्री केके उपाध्याय होंगे। मंच संचालन और कवि सम्मेलन के लिए शिक्षक श्री श्याम बैरागी और शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था कार्यपालन यंत्री म.प्र विद्युत मण्डल मण्डला करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मण्डला को नियुक्त किया गया है। यातायात/पार्किंग व्यवस्था यातायात प्रभारी मण्डला करेंगे। प्रचार-प्रसार के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क श्री केके मेरावी और आमंत्रण पत्र वितरण एवं सत्कार व्यवस्था के लिए कृषि विस्तार अधिकारी श्री डीएस धुर्वे, तकनीकी सहायक कृषि श्री व्हीके अम्बूलकर तथा प्रभारी प्रोटोकॉल श्री अमिताभ मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है।
