Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण गतिविधियों के साथ महिलाओं को योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

मंडला, 1 सितम्बर 2026

आंगनवाड़ी केन्द्र जामुन टोला, पंचायत जामगांव एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पटेल टोला, ग्राम पंचायत ईश्वरपुर, विकासखंड नैनपुर में हब एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत मिशन पोषण गतिविधियों के तहत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, विभिन्न प्रकार की भाजियों, फलों, अनाज, मोटे अनाज एवं दालों के पोषण महत्व की जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया से बचाव, स्तनपान को बढ़ावा देने तथा माहवारी स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया।

महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताई गई। पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, हिट एंड रन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, आशा योजना, लोक अदालत एवं जन उपयोगी लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला श्रीमती रीना बोरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 फरवरी 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री आज रहेंगे मंडला और रामनगर के प्रवास पर किला परिसर में करेंगे भूमिपूजन तथा जनजाति गौरव सप्ताह समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

नशामुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment