Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 लीटर कच्ची शराब जब्त

मंडला, 2 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

1 सितंबर 2026 को मंडला आबकारी वृत्त की टीम ने शहरी क्षेत्र के कटरा, बिंझिया एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ब्रजलाल, भूपेश यादव, रूप सिंह तिलगाम एवं राजकुमारी ठाकुर के कब्जे से कुल 28 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4 हजार 200 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, प्रआरक्षक श्री विजय कमलेश, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री नेतराम काकोटिया एवं श्री विकास कौरव उपस्थित रहे।

Related posts

अंकुर योजना एंव कोविड वेक्सिनेषन महाअभियान पर पौध रोपण एंव परिचर्चा

Reva India News

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

Reva India News

पूरी तरह स्वस्थ होने पर सभी बच्चों को किया गया डिस्चार्ज जिला चिकित्सालय पहुंचकर कलेक्टर ने जाना हाल

Reva India News

Leave a Comment