Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृहद रक्तदान शिविर 17 सितंबर को, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत होंगी विभिन्न गतिविधियाँ मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन, जन विश्वास अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा समय-सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 7 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी जिलाधिकारी एवं उनके अधिनस्थ अमला रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस शिविर हेतु तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

 

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा

 

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ के दौरान बड़े स्तर पर दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, फिट इंडिया खेल, वोकल फॉर लोकल सहयोग जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान को लेकर अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

 

मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान

 

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने वर्तमान मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में समस्त अमला बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं आवश्यक गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण साईट पर किसी भी प्रकार से पानी इकट्ठा न होने दें। विद्यालयों एवं हॉस्टल में नियमित साफ-सफाई का कार्य कराते रहें।

 

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का करें संतुष्टिपूर्ण निराकरण

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से राजस्व, पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान डीएफओ पूर्व श्रीमती प्रीता एसएम, डीएफओ पश्चिम श्री एमएस मौर्य, एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्रीमती क्षमा सराफ, श्री राजेश कौशिक सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत तिलरी लाड़ली उत्सव मनाया गया

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment