Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना कलेक्टर और एसपी ने नारायणगंज व चुटका के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

मंडला, 23 अप्रैल 2026

चुटका परमाणु परियोजना को लेकर प्रशासन ने जनसंवाद को और मजबूत करते हुए नारायणगंज एवं चुटका क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे मुलाकात की। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने चुटका गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर खुली चर्चा की, जिससे संवाद का माहौल सहज और भरोसेमंद बना।

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा (अवार्ड) वितरण, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़ी अपनी आशंकाएं और सवाल रखे। उन्होंने मुआवजे की पारदर्शिता, पुनर्वास स्थल की सुविधाओं तथा आजीविका के विकल्पों को लेकर चिंता जताई।

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंशा पूरी तरह जनहित में है और प्रत्येक प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं विस्थापन पैकेज दिया जाएगा।

उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें अवार्ड, पुनर्वास नीति, प्लॉट आवंटन, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य लाभों की पूरी जानकारी समझाएं, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि नवनिर्मित पुनर्वास कॉलोनी को बेहतर सुविधाओं, पेयजल, सड़क, बिजली, स्कूल एवं स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूरे हो सकें।

संवाद के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया और आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्री सीएल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

Reva India News

पंजीयन में आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नंबर दर्ज कराएं किसान

Reva India News

Leave a Comment