Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजित घर-घर विराजेंगे माटी के गणेश, विसर्जन के बाद गमले में लगाएं पौधा

मंडला, 7 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण शुद्धता के उद्देश्य से जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में विकासखंड स्तरीय “माटी गणेश सिद्ध गणेश” कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण नर्मदा समग्र के संभाग समन्वयक नीलेश कटारे द्वारा दिया गया।

कार्यशाला की प्रस्तावना एवं उद्देश्य जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने रखा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी, तालाब या अन्य जलस्त्रोतों में करने के स्थान पर अपने घर के गमले में करें। प्रतिमा के विसर्जन के पश्चात उसी गमले में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें। इस पहल के माध्यम से गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए “माटी के गणेश-गमले में विसर्जन-पौधारोपण” का संदेश दिया गया।

Related posts

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम 481 पंचायतों में एक भी एक्टिव केस नहीं

Reva India News

कुपोषण समाप्ति की दिशा में प्रशासन का संवेदनशील प्रयास घर-घर जाकर किया गया परामर्श, परिवार ने बच्ची को भर्ती कराने की दी सहमति

Reva India News

स्वर्णकार समाज ने दिया पंचचौकी महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का चैक

Reva India News

Leave a Comment