Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कौशल विकास यात्रा का आगमन कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन*  21 सितंबर को मंडला में कौशल विकास यात्रा का आगमन

मांडला कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन हुआ यह यात्रा रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी एवं स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में पूरे प्रदेश में 20 से 30 सितंबर तक निकल जा रही है इस यात्रा के दौरान मंडला जिले के रानी अवंतीबाई विद्यालय,शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी महाराजपुर, आईटीआई मंडला, एवं शांतिकुंज ग्रुप आफ एजुकेशन महाराजपुर में 14 से 21 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यात्रा के आगमन पर शांतिकुंज ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन में विविध आयोजन किए गए पूर्व में आयोजित

गतिविधियों में पोस्टर मेकिंग गतिविधि के लिए प्रथम पुरस्कार प्रकृति त्रिपाठी रानी दुर्गावती महाविद्यालय द्वितीय पुरस्कार तनु कसर अमल ज्योति विद्यालय महाराजपुर,तृतीय पुरस्कार मनीष नंदा नवीन हाई स्कूल महाराजपुर को प्रदान किए गए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशी कछवाहा रानी अवंती बाई विद्यालय को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार जिज्ञासा विश्वकर्मा नर्सिंग कॉलेज मंडला, तृतीय पुरस्कार दिलारा कुरैशी रानी अवंती बाई विद्यालय मंडला को प्रदान किया गया कार्यक्रम में आई सेट संस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक निशात श्रीवास्तव ने कौशल विकास यात्रा का उद्देश्य बताते हुए वर्तमान समय में कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं विश्वविद्यालय के द्वारा चलाए जा रहे कोर्सों में कौशल विकास की भूमिका के बारे में बतलाया संस्था के उपस्थित लगभग 150 छात्रों को उनकी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्नों का भी उत्तर,रोजगार के बिभिन आयामो,रोजगार के ने अवसर,शासकीय योजनाओं के विषय पर दिया गया। शिक्षा के साथ कौशल एवं कौशल उन्नयन योजना की जानकारी दी गई आईसेक्ट संस्था के यह याचेन्द्र रंहगडाले ने दी। संजय यादव ने भी बच्चों को करियर काउंसलिंग संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मंडला नरेंद्र यादव ने आधुनिक समय में शिक्षा के साथ कौशल कार्यक्रमों की भूमिका पर प्रकाश डाला श्री विनोद दुबे शिक्षक ने विभिन्न संकायों पर उच्च तकनीकी शिक्षा के अवसर की जानकारी छात्रों को दी,प्रदीप श्रीवास्तव जी शिक्षक ने वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए छात्रों को मार्गदर्शन दिया।ग्राम रक्षा समिति के किशोर जी ने फिजिकल एजुकेशन की बात छात्रों को बतलाई।शांतिकुंज संस्था के सेंटर मैनेजर आयुष राज सिंह ने वैश्विक परिदृश्य में युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल से जोड़ना नितांत आवश्यक है इस बारे में छात्रों से संवाद किया कौशल विकास यात्रा को अगले चरण के लिए महाराजपुर से नरेंद्र यादव जी ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकता कुकरेजा,टीकाराम मरावी, वीरेंद्र टेमरे,अजय झा सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा विदित होवे की शांतिकुंज ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन आईसेक्ट ग्रुप के रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल एवं सकोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल का अधिकृत एजुकेशन सेंटर के रूप में आसपास के आंचल में निरंतर शिक्षा को बढ़ाने के लिए सेवाएं दे रहा है

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

’’लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम’’ का आयोजन 25 को प्री-रजिस्ट्रेशन  www.mp.mygov.in पर प्रारंभ

Reva India News

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में ईडीपी प्रशिक्षण 3 फरवरी से

Reva India News

Leave a Comment