Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला में 9 सितंबर को आयोजित होगा ’प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’

मंडला, 8 सितम्बर 2026

जिले में गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से 9 सितंबर 2026 को ’प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ का विशेष आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्देशों के तहत आयोजित इस विशेष दिवस का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ाना, कवरेज में सुधार लाना तथा हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, निदान और परामर्श उपलब्ध कराना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए जिले भर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों तथा महिला चिकित्सा अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

Related posts

निवास में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत शिविर आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 14 सितम्बर 2021

Reva India News

कान्हा में घायल बाघिन का रेस्क्यू एवं उपचार

Reva India News

Leave a Comment