Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर सांसद आशीष दुबे का मंडला आगमन आज … .सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्रकारों से करेंगे चर्चा…

मंडला। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा एवं संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर जबलपुर सांसद आशीष दुबे जी का आज 13 सितंबर को मंडला आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि सांसद आशीष दुबे जी दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। यहां वे अभियान की रूपरेखा, प्रस्तावित कार्यक्रमों और संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। वही प्रेसवार्ता पश्चात जबलपुर सांसद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेवा एवं संकल्प अभियान को लेकर चर्चा करेंगे।

Related posts

विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नेत्र परीक्षण कराएं – सीईओ जिला पंचायत नेत्रज्योति एवं निःक्षय अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक में निर्देश

Reva India News

’’विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण’’

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 15 फरवरी से

Reva India News

Leave a Comment