Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन

मंडला, 11 सितम्बर 2026

नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन टाउन हॉल मंडला में किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा की अध्यक्षता में तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

मेले में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण के लिए 43 तथा क्रेडिट कार्ड के लिए 7 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम के दौरान तीनों चरणों के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 15 हजार रुपये, 6 हितग्राहियों को 25 हजार रुपये तथा 5 हितग्राहियों को 50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 3 हितग्राहियों को 10 हजार रुपये की लिमिट वाले पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।

क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को इसके संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही डिजिटल लेन-देन तथा कैशबैक योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई।

मेले में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों एवं हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मंडला के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पथ विक्रेता हितग्राही उपस्थित रहे।

Related posts

परियोजना बिछिया के सेक्टर मोचा में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जुलाई 2022

Reva India News

जिले में मिले 103 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

Leave a Comment