Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 15 फरवरी से

मण्डला 10 फरवरी 2022

संचालक महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत 15 फरवरी से 28 फरवरी 2022 की अवधि में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। ’सघन पोषण पखवाड़ा’ अन्तर्गत समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों में बच्चों के पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय को जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने हेतु परिवार एवं बच्चों में स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना तथा वर्तमान में पोषण के स्तर की जानकारी प्राप्त करना।

 

प्रारंभिक तैयारी के निर्देश

 

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए पृथक से सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर आंगनवाड़ी क्षेत्र, ग्राम, शहरी वार्डवार अनुमानित जन्म से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या का आंकलन कर ’सघन पोषण पखवाड़ा’ दिवसवार लक्ष्य निर्धारण कर कार्यवाही की जाएगी। बच्चों के शारीरिक माप के लिए आवश्यक उपकरण इंफेंटोमीटर, स्टेडियोमीटर एवं सॉल्टर स्केल आदि की केंद्रवार आंकलन तथा अनुपलब्धता की स्थिति में उपकरण साझा करने की व्यवस्था एवं समय निर्धारण कर जिलों में कार्यरत सहयोगी संस्थाओं, क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शारीरिक माप उपकरण उपलब्ध कराया जाये। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले, पारे, टोले-मजरे, वार्ड आदि के लिए दीनदयाल अंत्योदय समिति, जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समिति, सहयोगिनी मातृ समिति, शौर्यादल, महिला स्व सहायता समूह, अन्य समुदाय स्तरीय समिति, सदस्यों को सम्मिलित कर सहयोगी दल का गठन किया जायेगा। जिलों के सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अन्य नामांकित माप एजेंसियों का शारीरिक माप लेने हेतु प्रशिक्षण अनिवार्यतः कराया जाये।

 

कार्यक्रम का क्रियान्वयन

 

’सघन पोषण पखवाड़ा’ का प्रारम्भ 15 फरवरी 2022 को समारोह पूर्वक किया जायेगा तथा प्रथम सप्ताह (15 से 22 फरवरी) प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे के मध्य आंगनवाड़ी पर ही बच्चों का शारीरिक माप किया जाये। शेष दिवसों में 1 बजे के बाद टोले मजरे, अनकवर्ड क्षेत्र के छूटे हुये बच्चों के शारीरिक माप हेतु हितग्राही के घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा पोषण दस्तक दी जाये। इस अभियान के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं, दलों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का अनिवार्यतः पालन करेंगे।

 

मॉनीटरिंग एवं निगरानी

 

प्रत्येक दिवस एवं प्रत्येक ग्राम एवं शहरी वार्ड निगरानी भ्रमण रूट चार्ट तैयार कर उसका पालन सुनिश्चित किया जाये। सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा प्रति दिवस के कार्यक्रम का रूटचार्ट तैयार कर अधिक जनसंख्या एवं दूरस्थ क्षेत्र वाले आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अनिवार्य भ्रमण किया जाये तथा शारीरिक माप हेतु निर्धारित एजेंसी प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग दिया जाये। बच्चों के कुपोषण के स्तर के आंकलन के उपरांत एसएएम श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों को पूर्वानुसार मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम में शामिल करते हुये आईएमएएम रणनीति अंतर्गत बच्चों का उपचार एवं पोषण प्रबंधन किया जाये।

Related posts

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

नगरपालिका टाऊनहॉल में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

मतदाता दिवस पर आज ली जाएगी नैतिक मतदान की शपथ

Reva India News

Leave a Comment