Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदा तट पर श्रमदान समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

मंडला, 17 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नर्मदा नदी के तट पर स्थित धनीराम बाबा आश्रम के समीप घाट, महाराजपुर में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नर्मदा तट के दोनों ओर व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई। घाट पर उगी झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों को हटाया गया तथा बाढ़ के दौरान जमा हुई मिट्टी और गाद को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। इसके साथ ही नर्मदा नदी में फेंके गए अपशिष्ट एवं कचरे को भी एकत्र कर घाट को स्वच्छ बनाया गया।

अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ नर्मदा नदी एवं उसके तटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि नदियों और प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुंदर नर्मदा तट का निर्माण संभव है। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक, एपीसी अशोक शुक्ल, एपीसी के.के. उपाध्याय, बीआरसी अनादि वर्मा, बीएसी सागर पटेल, प्रेमचंद हरदहा, उदय कांत अवस्थी, संतोष झरिया, ओ.डी. भिरानी सहित सभी जनशिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सभी ने “स्वच्छ नर्मदा स्वच्छ तट, सेवा और संकल्प के साथ” का संदेश देते हुए जनभागीदारी से नर्मदा संरक्षण का आह्वान किया।

Related posts

कलेक्टर ने की टीएल पत्रों की समीक्षा

Reva India News

नैनपुर में 24 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल से उप- मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया

Reva India News

Leave a Comment