Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद जिला चिकित्सालय में योग सत्र आयोजित

मंडला, 20 सितम्बर 2026

23 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मंडला में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में चिकित्सालय के चिकित्सकों, समस्त स्टाफ एवं उपस्थित मरीजों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका धुर्वे (एमडी, स्वस्थवृत्त एवं योग) ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासनों का व्यावहारिक अभ्यास कराया तथा उनके वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। वहीं डॉ. एकता वाल्को (एमडी, संहिता एवं सिद्धांत) ने आयुर्वेद एवं योग के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

योग सत्र के दौरान आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में उपयोगी आसनों की जानकारी दी गई। स्लिप डिस्क की समस्या में रीढ़ की मजबूती एवं राहत के लिए उपयोगी आसनों, पेट संबंधी रोगों में पाचन तंत्र को बेहतर रखने तथा कब्ज और गैस से राहत के लिए आसनों का अभ्यास कराया गया। इसी प्रकार मधुमेह में रक्त शर्करा के नियंत्रण, मोटापा कम करने एवं शरीर को सक्रिय रखने वाले योगासनों के बारे में बताया गया।

इसके अलावा बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने एवं शारीरिक विकास के लिए उपयोगी आसनों की जानकारी भी दी गई। चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। आयोजन से चिकित्सालय के स्टाफ एवं मरीजों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

आईएफएमआईएस एवं ऑनलाईन कोषालय कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो

Reva India News

Leave a Comment