Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस एवं ऑनलाईन कोषालय कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 29 सितम्बर 2021

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी ने बताया कि आईएफएमआईएस परियोजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक शासकीय सेवक की ईएसएस प्रोफाईल अपडेट, पेंशन एवं एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला योजना भवन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक कोषालय अधिकारी नोखेलाल मर्सकोले, सहायक पेंशन अधिकारी यशवंत डीके एवं मंगल सिंह करचाम, लेखा सहायक टाईटस कुमार, सहायक ग्रेड-3 प्रकाश मरावी, कपिल मेहरा एवं मोहित कुशवाहा उपस्थित रहे।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 96 आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं कर्मचारियों को आईएफएमआईएस परियोजना के अंतर्गत प्रोफाईल अपडेशन, पेंशन प्रकरणों तथा वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोषालय संबंधी ऑनलाईन कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 अप्रैल 2023

Reva India News

कछवाहा समाज ने दिया महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग  

Reva India News

माँ नर्मदा की पंच चौकी महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल  

Reva India News

Leave a Comment