Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएससी वीएलई प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

मंडला। 19 सितंबर को सीएससी द्वारा आयोजित ई- गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यशाला नेहरू स्मार्क स्थित एयू बैंक के पास आधार हाउसिंग फाइनेंस हॉल पर सम्पन्न हुई।  जिले के लगभग 90 से 100 वीएलई शामिल हुए। कार्यशाला में सीएससी जिला प्रबंधक अमित कुमार केवट और आधार हाउसिंग फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर अनुराग चंद्रोल और क्लस्टर हेड दीपेंद्र चतुर्वेदी और टीम उपस्थित होकर लोन बाजार से लोन का प्रशिक्षण दिया और साथ में सीएससी जिला प्रबंधक अमित कुमार केवट द्वारा सीएससी के माध्यम से हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। वीएलई को ई-उपार्जन, ई-टोकन, लोन बाजार, डीजीपेय, बीमा, बिजली बिल, फार्मर आईडी एवं अकाउंट एग्रीगेटर सहित विभिन्न सीएससी सेवाओं की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में वीएलई को पंचायत स्तर पर शासन और ग्रामीण नागरिकों के बीच सेवा सेतु के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा डिजिटल सेवाओं को प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवा वितरण को मजबूत करने और ग्रामीण नागरिकों तक शासन की योजनाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। वहीं समस्त वीएलई ने जिला प्रबंधक को ई-उपार्जन में आ रही सर्वर समस्या व खरीफ फसल पंजीयन करते समय वीएलई की उपार्जन आईडी में किसानों की भूमि खसरे नहीं दिखाई देने की समस्याओं से अवगत कराया गया।

Related posts

स्वच्छता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता हुई आयोजित

Reva India News

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण कार्य जारी

Reva India News

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला को प्रथम पुरूस्कार मिला  

Reva India News

Leave a Comment