Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आँगनवाड़ी केंद्र मलारा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 24 नवम्बर 2026

आँगनवाड़ी केंद्र मलारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने बाल विवाह के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह दंडनीय अपराध है। इसमें शामिल लोगों के लिए 2 वर्ष तक की जेल, 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें जिला कंट्रोल रूम 07642-252699, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें श्रेष्ठ उत्तर देने वाले छात्र नैतिक मार्को को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती गीता बाई मरावी एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

28 सितंबर को इक्कीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्‍मेदारी

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ थल सेना दिवस

Reva India News

Leave a Comment