Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में बैठक आयोजित

*25, 26 एवं 27 सितंबर को निर्धारित स्थलों पर होगा प्रतिमा विसर्जन*

 

मंडला। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में आज पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर क्षेत्र की गणेश समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री राकेश कटारिया, थाना प्रभारी कोतवाली श्री शफीक खान एवं थाना प्रभारी महाराजपुर श्री जय सिंह यादव सहित गणेश समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

 

*बैठक में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए 25, 26 एवं 27 सितंबर को विसर्जन की तिथियां निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई। गणेश समितियों को विसर्जन चल समारोह के रूट एवं आयोजन की व्यवस्थाएं पूर्व से निर्धारित एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश* दिए गए।

 

*चल समारोह के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित एवं नियंत्रित स्तर पर रखी जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही चल समारोह में किसी भी व्यक्ति द्वारा शस्त्र अथवा हथियार लेकर शामिल होना प्रतिबंधित रहेगा।*

 

निर्धारित कुंडों में ही होगा प्रतिमा विसर्जन

 

गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल विसर्जन के लिए शहर के घाट एवं महाराजपुर संगम घाट पर निर्धारित कुंड तैयार किए गए हैं। सभी गणेश समितियों एवं श्रद्धालुओं को निर्देशित किया गया कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित कुंड/विसर्जन स्थलों पर ही किया जाए। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।

Related posts

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया संनगठन द्वारा*

Reva India News

महिलाओं ने सीखा सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन

Reva India News

किराया न देने वाले दुकानदारों के अनुबंध निरस्त होंगे रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment