Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*उमंग दिवस पर मंडला पुलिस की पहल, छात्राओं एवं विद्यार्थियों को आत्मसुरक्षा, साइबर सुरक्षा और तनाव प्रबंधन की दी जानकारी*

*“उमंग है तो जिंदगी में रंग हैं—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” की थीम पर 31 विद्यालयों में जागरूकता अभियान*

 

*शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर एवं जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में *उमंग दिवस* के अवसर पर मंडला जिले के विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। *अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने, दूसरों को तनाव से मुक्त करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।* कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को *उमंग की शपथ भी दिलाई गई*।

 

आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को *शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर* में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *लगभग 300 से 400 छात्राओं ने सहभागिता* की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी, डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, निरीक्षक जय सिंह यादव थाना प्रभारी महाराजपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री नामदेव तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विभा मिश्रा उपस्थित रहीं। *पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत* किया गया।

 

 

एक अन्य कार्यक्रम *जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा

डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, उनि आकांक्षा उर्मलिया तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कल्पना नामदेव उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

 

मंडला पुलिस द्वारा उमंग दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्रों के कुल 31 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उमंग अभियान की थीम के अनुरूप आत्मसुरक्षा, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, साइबर सुरक्षा एवं आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

Related posts

देवउठनी एकादशी से माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में सामाजिक अध्यक्षों की बैठक ली

Reva India News

गांधी जयंती में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पुस्तकालय का संचालन प्रारंभ होगा

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारगणों ने महात्मा गांधी स्टेडियम में साफ सफाई और श्रमदान किया

Reva India News

Leave a Comment